Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना के चलते फिर टली ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज डेट


को रोना वायरस की दूसरी लहर के चलते एक बार फिर फिल्मों की रिलीज डेट टलने का सिलसिला शुरू हो गया है। राणा दग्गुबती स्टारर ‘हाथी मेरे साथी’ के बाद अब सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुवेर्दी और शरवरी वाघ स्टारर ‘बंटी और बबली 2’ भी आगे बढ़ गई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 23 अप्रैल को आने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन हाउस ने इसे अभी रिलीज न करने का फैसला लिया है। यह दूसरा मौका है, जब वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। सबसे पहले इसे 26 जून 2020 को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते यह तब भी टल गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय